झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में लाइफ स्किल मैनेजमेंट कार्यक्रम आयोजित


रांची (ख़बर आजतक) : काँके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को शिक्षकों के लिए लाइफ स्किल मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा संचालित प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद खेल शिक्षक उपेंद्र कुमार एवं प्रकाश कुमार ने ध्यान और योग सत्र का संचालन किया। सत्र में शिक्षकों को मन-मस्तिष्क पर व्याप्त तनाव और चिंताओं को दूर कर अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई।


आगे विभिन्न खेल गतिविधियों, जैसे टेनिकोइट गेम, के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य किरण यादव ने विजेता एवं उपविजेता शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने शिक्षकों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

Related posts

मनरखन महतो बीएड महाविद्यालय में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन

admin

सावन के शुभ अवसर पर कावड़ियों के बीच किया गया खीर वितरण

admin

कसमार के पांच छात्राओ की कहानी यूएन वोमेन एंड फोर्ड टीम द्वारा प्रकाशित पुस्तक “हम” में शामिल

admin

Leave a Comment