झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में शिक्षकों व कर्मियों हेतु ‘हेल्थ एंड हैप्पीनेस’ सेमिनार, तनावमुक्त जीवन पर फोकस

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): नीरजा सहाय डीएवी में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए आर्ट ऑफ लीविंग संस्था के सौजन्य से “हेल्थ एंड हैप्पीनेस” टॉपिक पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के माध्यम से आज के तनावपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी समय में कार्यक्षेत्र, परिवार, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक स्वास्थ्य आत्मिक खुशी इत्यादि के बीच सामंजस्य स्थापित कर जीवन का आनंद लेते हुए जीने की कला को विकसित करने के कुछ अचूक उपाय शिक्षकों के साथ साझा किए गए।

हर्ष एक सर्टिफाइड योगा ट्रेनर हैं जबकि डॉ हम्पी एक शिक्षिका होने के साथ ही साथ कंटेंट राइटर और कंसल्टेंट भी हैं।

मौके पर प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को इस प्रकार की ट्रेनिंग और सेमिनारों के माध्यम से दैनिक जीवन के तनाव और क्षोभ को दूर करने का आसान तरीका बताया जाता है जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालता है।

Related posts

तेनुघाट में हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, मनोज यादव की हत्या का मामला

admin

तीसरी बार BJP प्रत्याशी बन बोकारो पहुँचे विधायक बिरंची नारायण का जोरदार स्वागत

admin

जब तक राँची झील पूर्ण रुप से साफ नहीं हो जाता तब तक समिति द्वारा जारी रहेगा संघर्ष : राजीव रंजन मिश्र

admin

Leave a Comment