झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : विज्ञान भारती के सहयोग से कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा संचालित ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बस प्रदर्शनी का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पहल छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और स्वदेशी विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।


कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड के शोधकर्ताओं ने इसरो की मुहिम का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सारंग मधेकर एवं प्रो. अरविंद चंद्र पांडे सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में नवाचार और अनुसंधान की भावना मजबूत होती है।
दो दिवसीय प्रदर्शनी में 17 विद्यालयों के लगभग 2500 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अंतरिक्ष विज्ञान की नई जानकारियां प्राप्त कीं। प्राचार्या किरण यादव ने कार्यक्रम को ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related posts

बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने सिचाई कूप का किया शिलान्यास

admin

गोड्डा : अंजली यादव ने नए उपायुक्त ने रूप में ग्रहण किया पदभार, कहा- जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

admin

दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले “देवनद दामोदर महोत्सव” पर विस्तृत चर्चा

admin

Leave a Comment