झारखण्ड राँची शिक्षा

नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में संस्मरण समारोह का आयोजित

नितीश मिश्र, राँची

रांँची (खबर आजतक): नीरजा सहाय डीएवी में सोमवार को दूसरा संस्मरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन द्वारा किया गया। पूर्व छात्रों का स्वागत चंदन तिलक लगाकर तथा गुलाब की कली भेंटकर किया गया। सभी पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा उनका मनोरंजन किया गया तथा विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्राचार्या किरण यादव ने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्मरण समारोह का उद्देश्य पूर्व छात्रों की छात्र जीवन की यादों को ताजा करना और उनके अनुभवों को जानना है। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्था की नींव होते हैं और उनको आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related posts

आईएएस विनय चौबे की गिरफ्तारी पर विजय शंकर नायक का बयान – हेमंत और रघुवर दोनों सरकारों ने भ्रष्टाचार को दिया संरक्षण

admin

धनबाद : काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वरों सहित अन्य को दिया गया प्रशिक्षण

admin

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कानून व्यवस्था पर निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment