झारखण्ड राँची राजनीति

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी गुरुवार को करेंगे पाकुड़ के गोपीनाथपुर गाँव का दौरा

विधायक अनंत ओझा, अमित मंडल, नारायण दास, रणधीर सिंह भी होंगे साथ

रिपोर्ट : नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक) : 17 जून को झारखण्ड और पश्चिम बंगाल की सीमा के पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गाँव में बकरीद पर्व के अवसर पर प्रतिबंधित माँस काटे जाने को मामले में दो समुदायों के बीच तीखी झड़प के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक अनंत ओझा, अमित मंडल, नारायण दास, रणधीर सिंह गुरुवार को गोपीनाथपुर गाँव का दौरा करेंगे।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के गाँव से सैकड़ो की संख्या में असामाजिक तत्वों ने गोपीनाथपुर गाँव पर हमला कर पत्थरबाजी और बमबाजी सहित आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। गोपीनाथपुर गाँव झारखण्ड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर है।

Related posts

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया बीएसएल का निरीक्षण, बोकारो के विकास पर दिया जोर

admin

शिबू सोरेन से मिले सुबोधकान्त, दी नववर्ष की शुभकामनाएँ

admin

₹730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई, राँची समेत तीन शहरों में एक साथ छापेमारी

admin

Leave a Comment