झारखण्ड राँची राजनीति

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमन्त पर बोला हमला, कहा – “हेमन्त के कथनी और करनी में काफी फर्क”

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन के लिए उनका परिवार ही सब कुछ है। परिवार के विकास ही उनके लिए सर्वोपरि है। आदिवासी दिवस के मौके पर भी उनके परिवार के अलावे आदिवासी महोत्सव में कोई लोग नही थे।

हिमंता विश्वाशर्मा के झारखंड दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि असम के सीएम हिमन्ता विश्वाशर्मा लगातार झारखंड आ रहे हैं। जब से उनको यहाँ का प्रभार मिला है यहाँ के कार्यकर्ताओं में एक उत्साह है और झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। आज कई बैठकों का दौर है

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कथनी और करनी में काफी फर्क है। 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी का वादा किया था लेकिन मिला कुछ नहीं। हर गरीब परिवार को 72000 दिए जाएंगे लेकिन मिला कुछ नहीं और इस बार एक लाख रुपए की घोषणा की है तो उनका जो वचन है उसी से वह लोगों को ठग रहे हैं।

हेमन्त सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह स्वस्थ रहें लेकिन जो वो कहते है उसे जरूर पूरा जरूर करे।

Related posts

कसमार में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

admin

खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखे: डीईओ

admin

चिन्मय छात्र संघ एवं चिन्मय विद्यालय शिक्षकों बीच खेल गया मैत्री क्रिकेट मैच

admin

Leave a Comment