झारखण्ड राँची राजनीति

नेमरा में ग्रामीणों के साथ श्राद्ध कर्म की तैयारियों पर चर्चा करते दिखे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म को लेकर ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को अपने पैतृक आवास नेमरा पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि उपरांत होने वाले अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान गाँववासियों ने मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय परंपराओं के तहत होने वाले तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म के संबंध में अपने अनुभव साझा किए और तैयारियों के लिए सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने स्वयं दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर ग्रामीणों ने दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के योगदान और उनके जीवन से जुड़ी यादों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

गर्मी के दौरान पेयजल समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त ने की बीसीसीएल, टाटा सहित अन्य कंपनियों के साथ बैठक

admin

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के 7 मेंबर समेत 500 से ज्यादा सिख आज BJP में होंगे शामिल

admin

Train Accident : झारखण्ड में बड़ा रेल हादसा, ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

admin

Leave a Comment