झारखण्ड राँची

नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 11–13 मार्च तक रांची में

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में 11 से 13 मार्च तक नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 250 शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 50 अंतरराष्ट्रीय मास्टर और ग्रैंडमास्टर शामिल रहेंगे। टूर्नामेंट फिडे नियमों के तहत खेला जाएगा तथा कुल 6.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित है।


रैपिड वर्ग में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख और ब्लिट्ज वर्ग में 15 खिलाड़ियों को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। संरक्षक मंडल प्रमुख राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आयोजन की जानकारी दी। इवेंट कन्वेनर मनीष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता झारखंड में शतरंज को नई पहचान देगी।

Related posts

सेल्फी लेने चक्कर में जोन्हा फॉल में बहा डीपीएस स्कूल का शिक्षक, खोज जारी

admin

डॉ रामेश्वर उराँव से मिले कोल्हान राइस मिलर्स एसोसियेशन के पदाधिकारी, इंसेंटिव की दरों में संतोषजनक वृद्धि के लिए जताया आभार

admin

सरला बिरला ने सीसीएल के संयोजन से किया सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment