रांची : दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर अपर बाजार रांची के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 1 से 6 अप्रैल तक जिला स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की रूपरेखा की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताया। मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, पंकज पांडेय, पूरणमल सेठी और अमित रारा उपस्थित थे।
