झारखण्ड राँची शिक्षा

पंजाबी हिन्दू बिरादरी एवं स्कूल प्रबंधन समिति का कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 13 को लोहड़ी मनाने का लिया गया निर्णय

इस वर्ष भांगड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन: सुधीर उग्गल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पंजाबी हिन्दू बिरादरी एवं स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी की बैठक बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल की अध्यक्षता में रविवार को पंजाब भवन में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से 13 जनवरी को लोहड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने बताया कि इस वर्ष भांगड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा साथ ही साथ बैसाखी को भी धूमधाम से मनाने का विचार किया गया साथ ही साथ यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष किसी बड़े कलाकार को बुलाया जाए।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ती हुई।

इस बैठक में बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश खन्ना, राजेश मेहरा, मुकुल तनेजा, विनोद माकन, अशोक माकन, रवि पराशर, प्रदीप खन्ना, चरणजीत मुंजाल, देवेश अजमानी, आदित्य मल्होत्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कुल 139 विद्यार्थियों को दिए मेडल और उपाधि

admin

केंद्र सरकार की सहमति के बाद भुईहर मुंडा को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगी राज्य सरकार : आलमगीर

admin

पूर्व विधायक जनार्दन पासवान हुए लोजपा (आर) में शामिल, प्रधान महासचिव ने दिलाई पार्टी की सदस्य्ता

admin

Leave a Comment