कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

पंसस एवं प्रखंड के पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करें : डॉ लंबोदर महतो

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की एक बैठक गुरुवार को प्रखंड प्रमुख शारदा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आरम्भ सामूहिक राष्ट्रीय गान से किया गया।

बैठक को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गत सत्र 2022-23 के सम्बंधित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड के पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को जन हित में धरातल पर उतारने का काम करें। पंचायत समिति व पदाधिकारियों के बीच लम्बे समय से चल रहे विवाद को लेकर कहा कि प्रखंड के विवादित आठ योजनाओं एवं अंगवाली व चलकरी पंचायत की दो योजनाओं को छोड़ कर बाकि योजनाओं की राशि भुगतान करते हुए कार्यों को पूरा किया जाय। ताकि विकास कार्यों को गति दिया जा सके। कहा अंगवाली व चलकरी में दो योजनाओं का अभिलेख गायब बताया जा रहा है जबकि योजनाएं पूर्ण हैं। इन योजनाओं पर सहानुभूति पूर्वक सरकारी प्रावधान के अनुसार विचार -विमर्श किया जायगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने कहा विवादित योजनाओं को छोड़ कर बाकि पुरानी अधूरी योजनाओं को पूर्ण करते हुए भुगतान किया जायगा। उसके बाद जो राशि बच रही है उसमें नये योजनाओं को चयनित कर धरातल पर उतरा जायगा।
सदन में उपरोक्त विचारों पर प्रमुख शारदा देवी, उप प्रमुख सीमा देवी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल महतो, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व पंचायत समिति सदस्यों ने सहमति जाहिर किया उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल ने मेडिका जाकर लिया कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी

admin

बेरमो : सीसीएल सीकेएस की कार्यसमिति बैठक संपन्न

admin

हटिया गुड्स शेड ट्रक ऑनर एसोसिएशन का चुनाव सुसंपन्न, सर्वसम्मति से ललित नारायण ओझा अध्यक्ष नियुक्त

admin

Leave a Comment