झारखण्ड राँची राजनीति

परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को परिवर्तन यात्रा को लेकर बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री सह झारखण्ड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमांता विश्व शरमा, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव, राज्यसभा सांसद सह महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसदगण, विधायकगण, जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

यात्रा संयोजक एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक के बाद बताया कि भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार से जनता ऊब चुकी है। सभी वर्गों में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत विपक्ष के नाते जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है।कहा कि जन मुद्दों और सरकार की विफलताओं को जमीनी स्तर पर उजागर करने के लिए भाजपा ने सभी छह सांगठनिक प्रमंडलों से परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा। कहा कि यात्रा की संभावित तिथि 20 से 30 सितंबर के बीच होगी, जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। कहा कि पार्टी जल्द यात्रा कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा करेगी।

Related posts

रातू में अजय नाथ शाहदेव के समर्थन में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कहा हटिया से अजय नाथ शाहदेव को प्रत्याशी बनाए काँग्रेस

admin

आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर द्वारा सावन महोत्सव का हुआ आयोजन

admin

बाबा साहब देश और दुनिया में हो रहे सामाजिक और आर्थिक बदलाव के आज भी नायक हैं: अरविंद गुप्ता

admin

Leave a Comment