झारखण्ड दुर्घटना पलामू

पलामू में अपराधियों ने कारोबारी पर बरसाई गोलियां, अस्पताल ले जाने के क्रम मे रास्ते में हुई मौत

रिपोर्ट : अरविन्द अग्रवाल

पलामू (ख़बर आजतक): पलामू के छतरपुर में अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मारी है. कारोबारी शुभम गुप्ता कार में बैठे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की और तेजी से फरार हो गए. गोली शुभम के छाती, पेट, और कमर में लगी है. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है.

कारोबारी शुभम गुप्ता पलामू के हरिहरगंज के रहने वाले हैं और होलसेल चीनी का व्यपार करते हैं. गुरुवार को वह अपने पिता के साथ छतरपुर दुकानदारों से बकाया रकम लेने के लिए आए थे. शुभम के पिता दुकानदारों से लेनदेन की बात कर रहे थे और शुभम कार में ही बैठे हुए थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और कार के अंदर बैठे शुभम कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान शुभम के सीना, कमर और पेट में गोली. गोली मारने के बाद अपराधी तेजी से फरार हो गए.इधर, गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. ग्रामीण भागकर कार के पास पहुंचे जहां उन्होंने शुभम को गंभीर रूप से घायल देखा. लोगों ने तुरंत शुभम को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. यहां भी डॉक्टरों ने शुभम की हालत देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. परिजन उन्हें रिम्स ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शुभम गुप्ता हरिहरगंज के रहने वाले हैं और बकाया राशि लेने के लिए छतरपुर पहुंचे थे. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.

Related posts

जीजीएसएएसटीसी मे होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम मे बतौर विशेष अतिथि के लिए कॉलेज़ के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार ने झारखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा के विशेष सचिव को दिया निमंत्रण

admin

बेलतू झंडा विवाद: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी सीकरी थाना में नजरबंद

admin

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सरकार द्वारा दी जाने वाली किताबो का वितरण किया गया

admin

Leave a Comment