गोमिया झारखण्ड बोकारो

पल्स पोलियों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र में 166 पोलियों बूथ का निर्माण किया गया : डॉ कुंदन राज

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार में रविवार को पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में प्रखंड उप प्रमुख सीमा देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो और पेटरवार पंचायत में मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ फीता काटकर और 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की ड्रॉप पिलाकर किया। अतिथियों ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों बूथ पर ले जाकर निश्चित रूप से पोलियों की खुराक पिलाएं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार के चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि पल्स पोलियों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र में 166 पोलियों बूथ का निर्माण किया गया है जबकि दो ट्रांजिट बूथ तेनु चौक और न्यू बस पड़ाव में बनाया गया है जहां सफर पर निकले 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जा सके। यह भी बताया कि पल्स पोलियों अभियान पेटरवार के सभी पंचायत में चलाया गया। इस अभियान में 23 हजार 23 बच्चों को पल्स पोलियों का खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के पहले दिन रविवार को बूथ पर पोलियों की दवा पिलाई जायेगी जबकि दूसरे और तीसरे दिन घर – घर जाकर पोलियों का खुराक दिया जायेगा। इस कार्य में ए एन एम, सेविका और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लगाया गया है।

Related posts

संजय सेठ ने दिल्ली स्थित आवास पर ब्रह्मकुमारी बहनों से बंधवाया रक्षासूत्र, दी शुभकामनाएँ।

admin

पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, हाथ में बाल्टी-डेकची लेकर मुखिया से लगाई गुहार

admin

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डॉ डी. नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

admin

Leave a Comment