अपराध झारखण्ड राँची

पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में अड्डाबाजी व नशाखोरी पर प्रशासन की कार्रवाई, चार पकड़े गए


राँची : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी मंदिर के आसपास लगातार अड्डाबाजी और नशाखोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची कुमार रजत के नेतृत्व में बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान सुखदेव नगर थाना पुलिस के सहयोग से पहाड़ी मंदिर एवं आसपास के इलाकों में छापेमारी की गई, जिसमें अड्डाबाजी और नशाखोरी में संलिप्त चार व्यक्तियों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने पकड़े गए युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी

Related posts

चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर “चित्रांश रत्न” से सम्मानित होंगे मेधावी छात्र-छात्राएं

admin

जनहित एवं राष्ट्रहित में सदैव आवाज बुलंद करते रहेगा श्री करणी सेना: धर्मवीर

admin

राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी ने किया चेंबर के वेबसाइट की लांचिंग

admin

Leave a Comment