खेल झारखण्ड राँची

पांचवीं फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला टीम रवाना

जमशेदपुर (ख़बर आजतक) : बुधवार को टाटा नगर रेलवे स्टेशन से झारखंड कबड्डी महिला टीम पांचवीं फेडरेशन सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता महाराष्ट्र में आयोजित हो रही है, जिसमें झारखंड टीम राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए रवाना करने से पूर्व उन्हें खेल किट प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार रावत, भारतीय कबड्डी महासंघ के रेफरी बोर्ड अध्यक्ष हरीश सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के सचिव तिलक राम साहू, प्रशिक्षक रमेश कुमार साहू, पश्चिमी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष राहुल तिवारी, सचिव श्यामल दास, बसंती कुमारी और प्रेम लाल उपस्थित थे।

टीम के साथ नेशनल रेफरी के रूप में बोकारो से मनोज शर्मा और रांची से दीपिका कुमारी भी रवाना हुए। झारखंड महिला टीम के कोच जगदेव, मैनेजर अनूप पूर्ति, तथा तकनीकी टीम के सदस्य रोहित शर्मा और कुणाल कुशवाहा भी दल के साथ महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान किए।

झारखंड कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

Related posts

धनबाद में नीट परीक्षा को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी, सातों केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

admin

उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

admin

शिक्षा: सरला बिरला में “वर्ल्ड फार्मेसी डे” पर कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment