झारखण्ड राँची

पारस हॉस्पिटल में 16 एवं 23 फरवरी को होगा निःशुल्क कैंसर जाँच मेगा कैंप

नितीश मिश्र, राँची

रांँची (ख़बर आजतक): विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर जाँच मेगा कैंप का आयोजन 16 एवं 23 फरवरी को किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगेगा। इस शिविर में टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई के प्रशिक्षित कैंसर विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श मिलेगा, सामान्य स्वास्थ्य जाँच जैसे ब्लड शुगर आदि की जाँच भी निःशुल्क होगा। कैंसर जाँच से संबंधित विशेष हेल्थ पैकेज भी उपलब्ध होगा। इस शिविर में डॉक्टर की अनुशंसा पर कैंसर जाँच पर 50% की छूट दी जाएगी।

वहीं पारस हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल निःशुल्क कैंसर जाँच मेगा कैंप का आयोजन कर रहा है। इस सुनहरे अवसर को चुके नहीं और जल्द ही जाँच करवाएं एवं विशेषज्ञ की देखभाल का लाभ उठाएँ। निःशुल्क कैंसर जाँच कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा।

Related posts

132वीं जयंती पर याद किए गए डॉ भीमराव अंबेडकर

admin

उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी बनें कैलाश यादव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी बनें आबिद अली, दक्षिण छोटनागपुर विक्रम यादव, कोल्हान: सुरेश पासवान (संथाल), पलामू से गिरधारी गोप

admin

बोकारो : मानवाधिकार मिशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के योगदान को किया गया सम्मानित

admin

Leave a Comment