रांची : पारिवारिक रिश्तों के कारण महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता स्व. अजित पवार का अस्थि कलश झारखंड लाया गया। उनके सुपुत्र पार्थ पवार द्वारा भेजा गया अस्थि कलश दिल्ली से अनिल वर्मा के माध्यम से रांची पहुंचा, जिसे झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह को श्रद्धापूर्वक सौंपा गया।

स्व. अजित पवार एवं सिंह परिवार के बीच वर्षों से आत्मीय व पारिवारिक संबंध रहे हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के तहत रांची में शांति पाठ एवं अस्थि विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को पुंदाग स्थित विनय कुमार सिंह उर्फ बिनु सिंह के आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर परिवारजन, सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये.
