गोमिया झारखण्ड बोकारो

पिट्स के छात्रों ने बोकारो जिला एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया : बोकारो जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता दुग्दा में 7-8 सितंबर,2024 को संपन्न हुई। पिट्स मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने चार स्वर्ण पदक , चार रजत पद और दो कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। आशीष नायक एवं आशीष यादव एक-एक स्वर्ण पदक और सुभी दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। ईशिका सहाय दो रजत पदक एवं श्रुति कुमारी और ईसिका कुमारी एक-एक रजत पदक जीती, डोली और प्रतीक कुमार एक-एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के चार विद्यार्थी आशीष कुमार यादव, आशीष नायक , सुभी और ईसिका सहाय को राज्य स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है। साथ ही , ग्रुप नृत्य के लिए वैशाली हाउस को प्रथम, अशोक हाउस को द्वितीय और विक्रम हाउस को तृतीय पुरस्कार, मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने विजेता खिलाड़ियों और खेल मार्गदर्शक गंगाधर यादव को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएँ भी दिए ।अभिषेक विश्वास वरिष्ठ प्रबंधक, मैन्युफैक्चरिंग सेंटर आई.ई.पी.एल. ओरिका, गोमिया और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएंँ दिए और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उज्जवल भविष्य की कामना भी है।

Related posts

भाजपा के हुए आदित्य विक्रम, बोले – “पूरी प्रोफेशनल कांग्रेस भाजपा में होगी शामिल”

admin

सेल ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणाम में बेहतर प्रदर्शन

admin

वेदांता ईएसएल ने जिले के चास और चंदनकियारी ब्लॉक के 33 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया

admin

Leave a Comment