गोमिया झारखण्ड बोकारो

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में इनोवेटर्स एंड लैंग्वेज एक्सपो 2.0 का भव्य आयोजन


गोमिया (ख़बर आजतक) : पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में 2 फरवरी 2026 को इनोवेटर्स एंड लैंग्वेज एक्सपो 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 550 विद्यार्थियों ने 136 नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर तकनीक, रचनात्मक सोच और भाषाई कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।


मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। अगस्त्य फाउंडेशन के अध्यक्ष रामजी राघवन सहित अन्य अतिथियों ने नवाचार और अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने स्वागत भाषण में ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। अभिभावकों व अतिथियों ने प्रदर्शनी की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ

Related posts

छत्तरपुर में दिव्यांग अधिकार मंच के प्रदेश कमेटी की बैठक सम्पन्न, बैठक में लिए गये कई निर्णय

admin

“फ्यूचर रेडी धनबाद” के निर्माण में जनप्रतिनिधियों व छोटे, मध्यम उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान – उपायुक्त

admin

डॉ रामेश्वर उराँव ने किया पासवा कार्यालय का उद्घाटन, बोले ‐ निजी विद्यालयों की कठिनाईयों को दूर करने की दिशा में अच्छा कार्य कर रही है पासवा

admin

Leave a Comment