झारखण्ड बोकारो शिक्षा

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया का शानदार प्रदर्शन, आलिया जुनैद बनीं बेरमो की टॉपर

गोमिया (ख़बर आजतक): पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया ने एक बार फिर 10वीं और 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन परिणाम देकर गौरव हासिल किया है। 12वीं में 149 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आलिया जुनैद ने 94.2% अंक प्राप्त कर बेरमो की टॉपर बनीं, जबकि वाणिज्य संकाय में कुमारी इशिका ने 93.4% अंक प्राप्त किए।

अन्य उल्लेखनीय छात्र-छात्राओं में नूरुल ऐमन (90%), शशांक कुमार (89.2%), आदित्य प्रकाश मुर्मू (89%) शामिल हैं। आदित्य ने केमिस्ट्री और पेंटिंग में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

10वीं में भी विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 189 छात्र शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए। रौनक राज ने 98.2% अंक लाकर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने संस्कृत और गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। अन्य टॉपर्स में श्रुति जैन (96.4%), अंशु कुमार नायक (95.8%), मोहम्मद आकिब (95.8%) प्रमुख हैं।

विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और सफलता का श्रेय शिक्षकों और छात्रों के परिश्रम को दिया। आई.ई.पी.एल.ओरका के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास व प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

जीजीएसईएसटीसी, बोकारो में सेल अध्यक्ष अम्लेन्दु प्रकाश ने छात्रों संग संवाद कर सशक्तिकरण पर रखे विचार

admin

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो में पोषण माह पर विशेष सत्र का आयोजन

admin

उपायुक्त ने की 52 मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन

admin

Leave a Comment