कसमार झारखण्ड बोकारो

पीएम सम्मान निधि से वंचित सैकड़ो किसानों ने बैठक कर चिंता जताई

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक): कसमार स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को पीएम सम्मान निधि से वंचित किसानों की बैठक हुई. अध्यक्षता निरंजन जायसवाल ने की. कृषकों ने कसमार समेत प्रखंड के अन्य गांवों के सैकड़ों किसानों को पीएम सम्मान निधि से वंचित किये जाने पर चिंता जताई. सम्मान निधि को दिलाने के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि 25 नवंबर को इस मुद्दे को लेकर पुनः एक बैठक होगी, जिसमें आवश्यक कागजात व सभी वंचित किसान जुटेंगे. इसमें आगे की रणनीति बनायी जायेगी. इसके लिए पांच सदस्यीय एक कमेटी भी बनायी गयी. इसमें सीताराम साव, किशुन कपरदार, अजय ठाकुर, कमलेश जायसवाल, साजिद अली नूर, शामिल हैं.मौक़े पर शर्मिला देवी, नागेश्वर महती, बबलू कपरदार सहित अन्य लोग मौजूद थे

Related posts

बोकारो : विक्की बने युवा कांग्रेस प्रदेश संयोजक सह धनबाद विधानसभा प्रभारी

admin

बेरमो को जिला बनाने के लिए एक जुट हो जनप्रतिनिधि :सुनिता देवी गोमिया:

admin

अपराधि‍यों ने झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्‍ता को दौड़ाकर मारी गोली..

admin

Leave a Comment