अपराध झारखण्ड राँची

पुंदाग में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 253 पुड़िया बरामद

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आअजक) : पुंदाग ओपी क्षेत्र में 25 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्ण कुमार महतो (41) को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने भागलपुर लवातू टोला स्थित उसके घर पर छापेमारी की।

कार्रवाई में 253 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 27.24 ग्राम), एक डिजिटल वेट मशीन, 4600 रुपये नगद और एक मोटोरोला स्मार्टफोन बरामद किया गया। इस संबंध में जगरनाथपुर (पुंदाग ओपी) थाना कांड संख्या 38/2026, धारा 21(b)/22(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

Related posts

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रोफेशनल्स की भूमिका होगी महत्वपूर्ण: आदित्य

admin

कसमार में नुक्कड़ नाटक से नशा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत

admin

डॉ जया चौहान के नेतृत्व में डीपीएस ने शिक्षण स्तर का ऊँचा उठाने की दिशा में उठाया कदम, “टीचर ऑफ द मंथ” पुरस्कार की शुरुआत

admin

Leave a Comment