झारखण्ड बोकारो

पुण्यतिथि पर मानव सेवा आश्रम के अनाथ बच्चों को कराया भोजन

बोकारो (ख़बर आजतक) : रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने अपने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व अध्यक्ष साजन कपूर के पिता स्वर्गीय सतनाम कपूर की 39 वीं पुण्यतिथि पर मानव सेवा आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों को भोजन कराया ।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरीयन रंजन गुप्ता ने बताया कि हम सभी को मिलकर अपने समाज के जरूरतमंद , दिव्यांग और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए यथा संभव मदद् करनी चाहिए और उनके भोजन तथा स्वास्थ की जिम्मेदारी उठानी चाहिए ।

क्लब के सचिव पुनीत जोहर ने बताया कि रोटरी मिडटाउन कपल्स ने इस पूरे साल हर माह अन्नपूर्णा दिवस मनाने का संकल्प लिया है ।

जोन 6 के ए जी साजन कपूर ने कहा की रोटरी इंटरनेशनल गरीबों और बेसहारा लोगों के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्प है ।

इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरीयन रंजन गुप्ता , सचिव पुनीत जोहर, कोषाध्यक्ष राजा जैन , रो मोहित अग्रवाल , रो साजन कपूर ने सेवा भाव से बच्चों को भोजन कराया।

Related posts

धनबाद : अबकी बार चार सौ पार का आँकड़ा पार करेगी भाजपा: अमरेश सिंह

admin

आईपीएस इंद्रजीत महथा को अतिरिक्त जिम्मेदारियों से किया गया मुक्त,अब केवल STF (जगुआर) डीआईजी के रूप में निभाएंगे दायित्व

admin

कसमार : सोनपुरा मुखिया ने किया खेल सामग्री का वितरण

admin

Leave a Comment