बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र के पुराना बाजार में महापौर पद के सशक्त प्रत्याशी उमेश ठाकुर के समर्थन में शनिवार को विशाल पैदल जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर चास के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया गया और क्रमांक संख्या 7, चुनाव चिन्ह ‘बक्सा छाप’ पर मुहर लगाकर उमेश ठाकुर को विजयी बनाने की अपील की गई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि उमेश ठाकुर हर वर्ग के सुख-दुख में साथ रहे हैं और उनके नेतृत्व में पानी, सड़क व सफाई जैसी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं उमेश ठाकुर ने कहा कि वे नेता नहीं, बल्कि सेवक बनकर 24 घंटे जनता की सेवा करेंगे। कार्यक्रम में जय नारायण महतो, फिरदौस अंसारी, फैयाज आलम, आकाश टुडू, मुक्तेश्वर महतो, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, पार्वती महतो, नैयर जमाल, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, दलो यादव, जलाल शाह, भारत यादव, चंदन यादव, अख्तर अंसारी, फिरोज अंसारी, अशोक हेंब्रम, मेगाराम दे, उदय कुंभकार, के के मंडल, टीपी महतो,रामदयाल सिंह, शंभू गुप्ता, सदानंद गोप, विनोद महतो, धर्मवीर गुप्ता, दीपक बंसल, आलम अंसारी, युधिष्ठिर रजवार, दीप सिंह, किरणचंद मांझी, सुखविंदर सिंह, बैजनाथ पाल, दुर्गा दत्ता, शांति किस्कू, षष्ठी देवी, सीमा तिवारी, सानिया बेगम, जयमाला देवी, चमेली देवी, राधिका देवी, सुनीता देवी, सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।
