कसमार झारखण्ड बोकारो

पुरानी पेंशन पूरे देश में लागू करने को दिल्ली में आयोजित रैली में बोकारो की टीम शामिल।

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक): पुरानी पेंशन पूरे देश में लागू करने के संबंध में रैली का आयोजन रामलीला मैदान नई दिल्ली में 1 अक्टूबर 2023 को आयोजन हुआ , जिसमें पूरे देश में विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। सबका एक नारा रहा “एन पी एस वापस जाओ। ओ पी एस फिर से लाओ” इस ऐतिहासिक कार्य क्रम् में बोकारो के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
ज्ञात हो की झारखण्ड देश का चौथा राज्य है जहाँ पुरानी पेंशन को एक एग्रीमेंट के तहत लागू तो किया गया है किंतु कर्मचारियों की मेहनत की कमाई अभी भी NSDL अर्थात केंद्र के पास जमा है
उसी की वापसी के लिए विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने अपना प्रतिनिधिमंडल ने रामलीला मैदान की रैली में भाग लिया।
बोकारो से झारोटेफ् के जिला सह संयोजक मनीष कुमार जायसवाल की अगुआई में बोकारो के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
जिला संरक्षक शिव कुमार गोस्वामी के साथ रूपेश कुमार गुप्ता, राकेश रोशन, सुंदर लाल घाँसी, काम देव विश्वकर्मा, तुहीन मंडल, रह बर सफी, सोहन प्रसाद झा, जितेंद्र जायसवाल, उमेश मेहता, महादेव चौधरी, मदन नायक आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।
नमोप्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने सभा को संबोधित किया।

Related posts

यदि मौका मिला तो पूरे जिला व प्रखंड स्तर पर व्यापारियों एवं उद्यमियों के विकास को गति देने के लिए कार्य करुँगा: किशोर मंत्री

admin

40वाँ फादर केविन ग्रोगन फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 में संत रॉबर्ट और मसी मार्शल विजेता

admin

राज्यपाल से मिले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी

admin

Leave a Comment