झारखण्ड राँची राजनीति

पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के पदाधिकारियों के साथ आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने की वर्चुअल बैठक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में शामिल सभी केंद्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान सुदेश महतो ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला महीना हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इस महीने में हम राज्य के हर विधानसभा में जन पंचायत का आयोजन करेंगे। जन पंचायत के जरिए हम जनता के बीच जाएंगे और राज्य से जुड़े ज्वलंत विषयों पर जनसंवाद करेंगे साथ ही मौजूदा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से पहले प्रखंड स्तर पर किसान विरोधी एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला-बोल कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य में संसाधनों की लूट, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और किसानों के विषय पर आवाज बुलंद किया जाएगा।

साथ ही उन्होने कहा कि वर्ष 2023 आजसू पार्टी के लिए संघर्ष का वर्ष है ऐसे में पार्टी का हरेक कार्यकर्ता जन-जन के मुद्दों को लेकर मुखर दिखे। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करें। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले में संगठन के विस्तार और क्षेत्र में पार्टी को मजबूती देने पर भी चर्चा की गई।

Related posts

भुलन खेतको में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

admin

संध्या अर्घ्य में बोकारो में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर दिखी भक्तों की भीड़

admin

दिव्यांग बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

admin

Leave a Comment