झारखण्ड राँची राजनीति

पूर्व डीआईजी संजय रंजन बनें आजसू के महासचिव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पूर्व डीआईजी संजय रंजन को आजसू पार्टी में महासचिव बनाया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर इसके लिए पत्र जारी कर दिया गया है। मूल तौर पर पलामू के रहने वाले संजय रंजन हाल ही में आजसू पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने राज्य में पुलिस सेवा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी है। साथ ही सामाजिक सरोकार से भी जुड़े रहे हैं। राज्य में अलग- अलग क्षेत्रों की समस्याओं से भी वे वाकिफ रहे हैं।

आजसू में महासचिव बनाए जाने के बाद संजय रजन ने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में भी वे दल तथा राज्यवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

वहीं संजय रंजन के महासचिव बनने पर पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Related posts

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

admin

हॉट स्ट्रिप मिल के गैस पाइपलाइन में लगी आग के धुंए से अफरा तफरी, स्थिति काबू में अधिकारी मौके पर मौजूद

admin

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

admin

Leave a Comment