झारखण्ड राँची राजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी की जयंती पर युवा कॉंग्रेस द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

बोले शेषनारायण ओझा – “वर्तमान में हम कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे दुनिया को आगे बढ़ते देख रहे, यह हमारे दूरदर्शी नेताओं के सोच का नतीजा”

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी के जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता वक्त के रुप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश कॉंग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि जब स्व प्रधानमंत्री आधुनिकरण की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए देश में कंप्यूटर लाने का दृढ़ निश्चय किए, उस वक्त जो लोग आज कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग से सत्ता का भोग भोग रहे हैं, वे सभी इस विकास यात्रा पर विधवा विलाप कर रहे थे।

इस दौरान युवा कॉंग्रेस के झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा कि यह हमारे दूरदर्शी नेताओं के सोच का ही नतीजा है कि आज हम कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे दुनिया को आगे बढ़ते देख रहे हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि देश में आधुनिकरण, कंप्यूटर और संचार क्रांति के मंजूरी पर पश्चिमी सभ्यता से देश को खतरा बताने वाले लोग आज अपनी पूरी पार्टी इसी कंप्यूटर और इंटरनेट के सहारे चल रहे हैं, ये लोग पहले कॉंग्रेस के नीतियों का विरोध करते हैं, बाद में उसी को अपनाकर विकास का दंभ भरते हैं। इनके कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है।

इस दौरान गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भारतीय युवा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा, राँची ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश किरण महतो, महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश कॉंग्रेस के प्रवक्ता सतीश कौल प्रो विश्वनाथ मुंडा, डॉ एलिस अमरनाथ मुंडा, राँची महानगर के प्रभारी संजीव रंजन, फहद खान, राँची ग्रामीण के प्रभारी देव शर्मा, परमिंदर मिश्रा, रिशु कुजूर, जमील अख्तर, विक्की ठाकुर, अवलीन सुरेंद्र उपस्थित थे।

Related posts

अभाविप राँची महानगर द्वारा मधुकम बस्ती में जनजातीय गौरव दिवस पर पुष्पांजलि सह विचार गोष्ठी का आयोजन

Nitesh Verma

डीएवी-6 के नन्हे-मुन्ने ने एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग के तहत खेल- खेल में सीखा कंप्यूटर

Nitesh Verma

सरकार जिसकी भी हो परंतु झारखंड के लोगों के लिए एक ठोस नीति निर्धारण करें : जयराम महतो

Nitesh Verma

Leave a Comment