Uncategorized

पूर्व मंत्री और आजसू नेता रामचंद्र सहिस की माता के निधन पर शोक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस की माता लक्ष्मी सहिस का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 साल की थीं। उनका दाह संस्कार जमशेदपुर में मानगो के पास स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। इस शव यात्रा में पार्टी के सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। इससे पहले कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि दी और शोक प्रकट किया। रामचंद्र सहिस की माता के निधन पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गहरी संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में पार्टी रामचंद्र सहिस के साथ खड़ी है। सुदेश महतो ने सहिस से बात कर उनका ढांढस भी बंधाया है।

इस दौरान आजसू पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, विधायक लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, रौशनलाल चौधरी आदि ने दु:ख प्रकट किया है।

Related posts

कॉ-अपरेटिव सोसाइटी हॉट ज़ोन के प्रतिनिधियों का निर्वाचन 2 व 16 जुलाई को

admin

18 आईपीएस का हुआ तबादला, चंदन सिन्हा बनाए गए राँची एसएसपी

admin

PAK vs ENG, 1st Test: दूसरे दिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने संभाला मोर्चा, इंग्लैंड के 657 रन के जवाब में बनाए 181/0

admin

Leave a Comment