Uncategorized गोमिया झारखण्ड बोकारो विधानसभा चुनाव 2024

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह, प्रो. धनंजय रविदास, बबलू सिंह, पंसस विष्णुलाल सिंह, उप मुखिया पंकज जैन, वारिस अंसारी, विद्यानंद प्रसाद, मोहन चौधरी, अशोक कुमार, गौतम भंडारी, राजेश भंडारी, आकाश, पंकज, विकास जैन, शेर मोहम्मद, अमर सोनी, फारुक अंसारी, अमल केवट, विजय पांडेय, सरोज चंद्रवंशी, सेराज, भोला, वकील, हीरो, भोला यादव, यमुना यादव, मुकुंद यादव, असगर राय सहित कई लोग शामिल थे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा उन्होंने निस्वार्थ भाव से की है, और उनका पुत्र प्रकाश लाल सिंह भी इस सेवा परंपरा को आगे बढ़ाएगा।

प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि उनके पिता ने पिछले चालीस वर्षों में गोमिया क्षेत्र में गरीबों की सेवा की है और वे इस परंपरा को जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में गोमिया क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, जहाँ बिना कमीशन के कोई कार्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे भ्रष्टाचारियों को चुनाव में उचित जवाब देगी।

Related posts

प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार एवं आशा लकड़ा को राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार…

admin

धनबाद के सिटी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

admin

जीजीएसएएसटीसी मे होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम मे बतौर विशेष अतिथि के लिए कॉलेज़ के निदेशक डॉ प्रियदर्शी जरूहार ने झारखंड सरकार के तकनीकी शिक्षा के विशेष सचिव को दिया निमंत्रण

admin

Leave a Comment