गोमिया झारखण्ड बोकारो

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ललपनिया दौरा, आदिवासी पीड़ितों से मिले, आंदोलन का दिया सुझाव

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया
गोमिया (ख़बर आजतक) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ललपनिया पहुंचे। सबसे पहले वे लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोंगढ़ गए, जहाँ उन्होंने माथा टेक झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद श्री दास ललपनिया थाना क्षेत्र के अइयर गांव पहुंचे, जहाँ 8 मई को भूमि विवाद को लेकर आदिवासी महिलाओं के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट की घटना सामने आई थी। उन्होंने पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली। पीड़ितों ने उन्हें आपबीती सुनाई।

श्री दास ने कहा कि “आदिवासी समाज बहुत भोला-भाला है। राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी आदिवासियों का शोषण हो रहा है। यदि अधिकारी न्याय नहीं दे रहे हैं तो उपायुक्त से मिलिए, और वहां भी सुनवाई न हो तो आंदोलन व घेराव करिए। यह धरती चांद भैरव, तिलका मांझी जैसे वीरों की धरती है। मैं आपके साथ खड़ा हूं।”

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सीओ (अंचल अधिकारी) यदि न्याय नहीं देते हैं तो उनका भी घेराव करें।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर बाउरी, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिप अध्यक्ष सुनीत देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देबीदास, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, ओबीसी मोर्चा के देवनारायण प्रजापति, अनिल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष प्रेमालाप साव, सुरेश गिरि, प्रमोद दास, सत्यपाल महतो, सुरज नायक, तथा आदिवासी समाज से शांति देवी, अनिल हांसदा, राजेश मुर्मू, दिलीप सोरेन, नकुल मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पीड़ित परिवारों में बुधन सोरेन, लालमुनी देवी, सोनिया देवी, फुदगी देवी आदि ने घटना के बारे में बताया।

इससे पूर्व भोलाडीह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने श्री दास का स्वागत किया। इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने भगत सिंह स्टेडियम पहुंचकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

इंस्पायर अवार्ड के लिए डीएवी स्वांग के वीणा वर्मन का चयन

admin

सरला बिरला ने आई आई टी भुवनेश्वर में स्थापित किया
कीर्तिमान

admin

काँग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार और घोटाले की गारंटी: बाबूलाल मरांडी

admin

Leave a Comment