झारखण्ड राँची

पूर्व सांसद सुनील महतो की बेटी अंकिता महतो का निधन, हेमन्त सोरेन व कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर किया माल्यार्पण

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो एवं पूर्व सांसद सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर शुक्रवार को सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, राँची लाया गया। यहाँ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

Related posts

सनातन धर्म को तोड़ने वाले लोगों से बचने की आवश्यकता: अमर बाउरी

admin

गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में मनाया गया योग दिवस

admin

तेनुघाट पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

admin

Leave a Comment