झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

पेटरवार : दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार थाना क्षेत्र के रजरप्पा मोड धोबिया जरा के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। गोला थाना क्षेत्र के बांदा गांव निवासी सूरज कुमार (28) और नवीन कुमार सिंह (38) जैनामोड से अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे पेटरवार थाना क्षेत्र के पोड़दाग गांव निवासी सुरेश मरांडी (26) की बाइक से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में सूरज कुमार के कंधे, नवीन कुमार सिंह की एड़ी और सुरेश मरांडी के चेहरे पर चोटें आईं। पेटरवार थाना पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Related posts

राज्यस्तरीय सब-जूनियर व जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए डीपीएस बोकारो में सेलेक्शन ट्रायल 14 को

admin

रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे ऑल्टो कार को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर

admin

राँची जिला शतरंज संघ के द्वारा त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment