कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

पेटरवार प्रखंड स्तर पर वार्ड सदस्यों के संघ का किया गया गठन

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक): पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय संघ गठन को लेकर वार्ड सदस्यों की एक बैठक नागेश्वर कुमार उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंच का संचालन मनोज कुमार सिंह एवं मुमताज आलम ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में पेटरवार प्रखंड स्तर पर सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों के संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष विजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व सोनमती देवी, कार्यकारी अध्यक्ष मुमताज आलम, सचिव नागेश्वर कुमार, उप सचिव पिंकी कुमारी व शिव कुमार चटर्जी, कोषाध्यक्ष सेवा गंझु, उप कोषाध्यक्ष बबीता देवी एवं मिडिया प्रभारी बुधन किस्कू को बनाया गया। इसके अतिरिक्त कार्य कारिणी के ग्यारह सदस्यों का चयन किया गया। सभी चयनित किये गए पदा धिकारी व सदस्यों को फूल माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड स्तरीय कमिटी की ओर से समय -समय पर बैठक आयोजित कर सभी वार्ड सदस्यों को आवश्यक जानकारी एवं कार्य करने के विषय पर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कमिटी की ओर से किया जायगा ताकि सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्रों में समय पर सही कार्यों का निष्पादन कर सरकार व जनहित पर काम कर सकेंगे। बैठक में विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्य उपस्थित थे ।धन्यवाद ज्ञापन सेवा गंझु ने किया।

Related posts

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का तम्बाकू पदार्थ बेचना या बेचवाना कानूनन अपराध है : मो. असलम

admin

जिला प्रशासन ने दी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि

admin

चंद्र प्रकाश चौधरी का प्रयास लाया रंग, झारखंड के 52 मजदूर लौटेंगे अपने देश

admin

Leave a Comment