झारखण्ड बोकारो

पेटरवार : बाबूलाल मरांडी ने प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में की शिरकत, शिव मंदिर में टेका माथा

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार रांची से बोकारो जाने के क्रम में बुधवार को पेटरवार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेनु चौक समाधान कार्यालय में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , बोकारो जिला पूर्व विधायक वीरांची नारायण एवं गोमिया पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो को भव्य स्वागत किया। वहीं बुंडू पंचायत के मंदिर टोला में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए।

उन्होंने नवनिर्मित मंदिर स्थापित भगवान शिव की पूजा अर्चना कर माथा टेका और राज्य की सुख, समृद्धि की कामना की। मौके पर यज्ञ कमिटी के पदाधिकारियों के द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । श्री मरांडी के साथ बोकारो के पूर्व विधायक वीरेंची नारायण एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर भी मौजूद थे। मौके पर जिप सदस्य प्रहलाद महतो,बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जयसवाल, संजय सिन्हा, नीरज सिन्हा, राजू अग्रवाल, नागेश्वर सिंह ,भोला प्रसाद , रितेश कुमार सिन्हा, संटु सिंह ,रवि स्वर्णकार, चंदन सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

डीपीएस बोकारो में छठी झारखंड राज्य योगासना क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन

admin

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर अलका लांबा 30 को आएँगी झारखण्ड

admin

DPS Bokaro emerges triumphant in Regional Mathematical Olympiad : Five students qualify for INMO

admin

Leave a Comment