झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

पेटरवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक, राज सिन्हा व नागेंद्र महतो को सचेतक बनने पर बधाई दी

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता माननीय बाबूलाल मरांडी द्वारा झारखंड विधानसभा में हटिया विधायक नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक, वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो को सचेतक नियुक्त किए जाने पर पेटरवार भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर बोकारो जिला भाजपा महामंत्री अनिल स्वर्णकार, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, असित बनर्जी, शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, शिव शंकर सहाय, ब्रजेश कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिन्हा, प्रदीप नायक, मुकेश ओझा, नागेश्वर सिंह, डेगलाल यादव, मनोज शर्मा, प्रीतम यादव, पिंटू महतो, मुकेश रजवार, अखिल मरांडी, रौनक कुमार, ज्योति बनर्जी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों विधायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सभी कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि तीनों नेता संगठन और सदन में पार्टी की विचारधारा और जनता के हितों को मजबूती से रखेंगे और अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

Related posts

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत और समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

admin

हर घर तिरंगा अभियान डीएवी-6 में प्रभात-फेरी व अंतर सदनीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता

admin

मुखिया द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच साइकिल और कॉपी बैग का किया गया वितरण

admin

Leave a Comment