झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

पेटरवार भाजपा कार्यालय में हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार भाजपा कार्यालय में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पेटरवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात खुशी इजहार करते हुए जश्न मनाया। पेटरवार मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।

मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की जीत से हरियाणा का समुचित विकास होगा। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का नतीजा है। हरियाणा में भाजपा ने इतिहास रचते हुए विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

जातिवाद, परिवारवाद और माफियाराज को खत्म कर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकास को चुना है। भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के बाद अब झारखंड की बारी है। झारखंड से भी हेमंत की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस दौरान बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, जिप अध्यक्ष प्रहलाद महतो, पूर्व भाजपा अध्यक्ष असित बनर्जी, शांतिलाल जैन, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद, प्रकाश रवानी, चंद्रशेखर महतो, मनसा मरांडी, राकेश कुमार महतो, जितेंद्र रवानी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रोफेशनल्स की भूमिका होगी महत्वपूर्ण: आदित्य

admin

पलामू पहुँचे चिराग, एनडीए प्रत्याशियों के लिए माँगा वोट

admin

DPS Bokaro student shines in UPSC CSE(2022), Shubham secures All India Rank 41

admin

Leave a Comment