झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

पेटरवार भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार : पेटरवार भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल ने किया। मुख्य रूप से गोमिया विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार , पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, पेटरवार प्रखंड प्रभारी मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष संजय सिन्हा ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुभारंभ वंदे मातरम गाकर किया गया।

सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।जिसमें मंच में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने बारी-बारी से संबोधन कि‌या । उन्होंने कहा कि प्रखंड के पूरे बूथों को दुरुस्त करना है। झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार से उब चुकी है। चारों तरफ लूट मची है। सभी मिलकर काम करेंगे ओर जो भी प्रत्याशी होगा उसे जिताने का काम करेंगे। और हेमंत की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस बैठक में नरेश कुमार नायक भाजपा में शामिल हुए।धन्यवाद ज्ञापन मनोज शर्मा ने की। इस मौके पर अकिल मरांडी, निरंजन कुमार महतो, रमेश मल्होत्रा, राजेश कुमार,पंकज कुमार सिन्हा, अर्जुन हेंब्रम, मुकेश कुमार महतो, चंद्रशेखर महतो, राजेश कुमार, मुकेश कुमार महतो, प्राण कुमार रजवार, कमलनाथ टुडू, रूपलाल मरांडी, बृषकेतु प्रसाद, राजेश रजवार,नरेश नायक, पन्नालाल महतो, बेनीलाल महतो, बरखा तिवारी, ललिता देवी, बेनु देवी, मधु देवी, आभा देवी, नेहा देवी, रिंपी देवी एवं काफी संख्या में मंडल, बुथ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो : सेक्टर -4 मजदूर मैदान में सात दिवसीय स्वदेशी मेला का हुआ शुभारंभ

admin

अनन्त ओझा ने ₹6 करोड़ 6 लाख की लागत से तीन विकास कार्य योजना का किया शिलान्यास

admin

“आदित्य विक्रम आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत वार्ड 14 में महिला सशक्तिकरण व क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों से रूबरू हुए आदित्य

admin

Leave a Comment