अपराध झारखण्ड बोकारो

पेटरवार में उत्पाद विभाग ने अवैध देशी शराब निर्माण स्थल पर की छापेमारी

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने पेटरवार थाना अंतर्गत चांदो ग्राम में संचालित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की।

मौके से उत्पाद टीम ने 3 हज़ार केजी जावा महुआ शराब एवं 150 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया।
छापेमारी के क्रम में फरार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक सदर श्री सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट श्री महेश दास उपस्थित थे।

जानकारी हो कि,विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण – बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related posts

डीएवी सेक्टर-6 में महर्षि दयानंद सरस्वती का 200 वाँ जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

admin

मेकॉन विप्स फोरम द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन

admin

अमेरिका में आयोजित इंडिया – यूएसए हायर एजुकेशन डायलॉग के लिए बतौर पैनलिस्ट आमंत्रित किए गए प्रो गोपाल पाठक

admin

Leave a Comment