झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार में राष्ट्रवादी विचारक आदरणीय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का किया गया स्वागत

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार सनातन के प्रखर प्रवक्ता राष्ट्रवादी विचारक आदरणीय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ कल दिन शुक्रवार को धनबाद के सिंदरी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।धनबाद से रांची के लिए लौटने के क्रम में पेटरवार तेनु चौक समाधान कार्यालय में लगभग आधे घंटे के लिए रुकना हुआ।

इस चाय की चुस्की लेने के क्रम में अपने उद्बोधन से उपस्थित सनातनियों में एक नई ऊर्जा डाल कर सबों को आह्लादित कर गए। प्रदेश कार्य समिति भाजपा के पूर्व सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, एवं रितेश कुमार सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ में झारखंड विश्व हिंदू परिषद के विनय कुमार सिंह, अभय कपूर, पंकज कुमार सिन्हा, धनु लाल महतो, सहित काफी संख्या में सनातनियों के द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया।

Related posts

श्री महावीर मंडल के नेतृत्व में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण हेतू प्रतिकृति का अनावरण व भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

admin

एनआईपीएम – राँची चैप्टर ने मनाया स्थापना दिवस,
“बैक टु बेसिक ऑफ एच•आर” पर कार्यशाला का आयोजन

admin

घरेलू गैस सिलेंडर और बर्नर के बीच लगने वाले हौज पाइप की अवधि हुई पाँच साल, पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

admin

Leave a Comment