झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार में शान के साथ निकला तिरंगा यात्रा, नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा को सार्थक करने सैकड़ो युवा निकले

पेटरवार (पंकज सिन्हा) : पेटरवार में देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज दिन बुधवार को शान के साथ तिरंगा यात्रा सैकड़ो युवा साथियों के साथ निकाला गया। इस यात्रा का नेतृत्व पेटरवार मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने किया।


यह तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय पेटरवार से शुरू होकर एन एच 23 , तेनु चौक, कसमार रोड, मठ टोला, ठाकुर टोला, खत्री टोला, बक्सी टोला,पटवा टोला, बाजार टांड़ , न्यू बस स्टैंड, प्रखंड कार्यालय, पोरदाग , बिरसा मुंडा चौक, उतासारा चौक तक पहुंची। इस दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति के रंग में रंगे मोटरसाइकिल में तिरंगे को लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे का नारा लगाते हुए भाग लिया। लोगों में देशभक्ति की भावना और जोश देखते ही बनता था। जयसवाल ने इस अवसर पर कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी लोग अपने अपने दुकानों में ओर अपने -अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाए। इस तिरंगा अभियान में तेनु चौक एवं न्यू बस स्टैंड के सभी दुकानों में तिरंगा का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी , प्रदीप कुमार नायक, पंकज कुमार सिन्हा, नागेश्वर सिंह उर्फ पिंटू, राजु सिन्हा, अखिल मरांडी, मुकेश रजवार, सृष्टि ठाकुर, मनीष कुशवाहा, ज्योति स्वर्णकार, निवारण महतो, रोशन खन्ना, अमित सिंह, सुरेंद्र महतो, विशाल कुमार भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकगण शामिल रहे।

Related posts

वेदांता चौलेंज ट्रॉफी 2024 में बोकारो और धनबाद के 92 शीर्ष तीरंदाजों ने लिया भाग

admin

दिल्ली में हेमन्त सोरेन और बाबूलाल मरांडी की मुलाकात: दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

admin

14 मार्च को चैंबर भवन में बीएसएनएल द्वारा शिविर का आयोजन, सभी मामलों का किया जाएगा निपटारा

admin

Leave a Comment