झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार में हूल दिवस पर आदिवासी सेंगेल समाज सुधार सभा का आयोजन, समाजिक जागरूकता का लिया गया संकल्प

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (खबर_आजतक): पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी कदमाडीह में 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा “हूल क्रांति सेंगेल समाज सुधार सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रस्तावित फोर लेन चौक का नाम वीर सिदो मुर्मू के नाम पर किए जाने को लेकर चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में एनएचएआई और बोकारो उपायुक्त को पहले ही आवेदन सौंपा जा चुका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र मुर्मू ने की, जबकि संचालन रामकुमार मुर्मू ने किया।
इस मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि 30 जून 1855 को सिदो मुर्मू के नेतृत्व में हूल क्रांति की शुरुआत हुई थी, जिसमें 10 हजार से अधिक संथालों ने ब्रिटिश शासन और महाजनों के अत्याचार के विरुद्ध बिगुल फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की सरकारें आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति, सरना धर्म और मरांग बुरू की रक्षा करने में विफल रही हैं।

सभा में वक्ताओं ने समाज सुधार, नशामुक्ति, महिला सम्मान, शिक्षा, वोट की समझ और परंपरागत शासन प्रणाली के जनतंत्रीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में सालखन मुर्मू के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। सभा को कई सामाजिक नेताओं ने संबोधित किया।

Related posts

सुदेश महतो से मिला श्री शिव बारात आयोजन महासमिति का शिष्टमंडल, महाशिवरात्री में शामिल होने हेतू दिया आमंत्रण

admin

धनबाद : स्टोन चिप्स लदे 2 हाइवा जब्त

admin

सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, सभी प्लॉटों पर लगेगा सूचना पट्ट

admin

Leave a Comment