कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

पेटरवार : स्व भोला प्रसाद बख्शी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक): पेटरवार प्रखंड स्थित लीला जानकी कंपलेक्स महावीर हॉस्पिटल एवं लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम के प्रांगण में संस्थापक सह प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय भोला प्रसाद बक्सी की 12 वीं पुण्यतिथि 26.11.2023 को मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और छात्र छात्राओं को संदेश दिया कि उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी जब आप पढ़ लिखकर स्वर्गीय भोला प्रसाद बक्सी के सपनों को साकार करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा नीलम बक्सी एवं लीला जानकी सेवा संस्थान के सचिव श्री किशोरी स्वर्णकार , पंकज कुमार सिन्हा, संध्या सिन्हा, रागिनी सिन्हा, अनिष्का सिन्ह, ज्ञान एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर प्रसाद एवं शिक्षिका एंव शिक्षिकगण के द्वारा पुष्प अर्पण किया गया।

Related posts

एसआईआर पर मंत्री इरफान के बयान को लेकर आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर का पलटवार

admin

एयर इंडिया एक्सप्रेस के रिजनल हेड के साथ चेंबर की वार्ता संपन्न, बोले महासचिव गट्टानी – राँची से दिल्ली के लिए अहले सुबह एक सीधी फ्लाईट सेवा हो शुरु

admin

सेल कर्मियों को बोनस के नाम पर धोखा मिला : बि के चौधरी

admin

Leave a Comment