झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

पेड़ से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

डिजिटल डेस्क

गिरिडीह (ख़बर आजतक) : झारखंड के गिरिडीह जिले में आज शनिवार सुबह तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग शादी में से वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज रात तीन बजे बाघमारा लुकैया में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारास से वापस लौट कर गिरिडीह के टिकोडीह जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो अनकंट्रोल होकर एक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने से स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गाड़ी में से लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में से चार लोग गिरिडीह जिले के गजोडीह के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति डीह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

एमजीएम स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो पदक विजेता खिलाड़ी का सम्मान

admin

सरयू के बयान पर JDU का गुस्सा फूटा, कहा जदयू के बारे में अनर्गल बयान देना बंद करें

admin

Resolute Edu Institute ने मनाया शिक्षक दिवस

admin

Leave a Comment