झारखण्ड राँची राजनीति

पेसा नियमावली पर रघुवर दास का हमला, सरकार पर आदिवासियों को गुमराह करने का आरोप

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तैयार नियमावली पेसा अधिनियम 1996 की मूल भावना के विपरीत है और आदिवासियों को केवल “लॉलीपॉप” दिखाया जा रहा है।


रघुवर दास ने आरोप लगाया कि नियमावली में ग्राम सभा की परिभाषा से परंपरागत जनजातीय व्यवस्था और नेतृत्व को सीमित कर दिया गया है, जबकि पेसा कानून ग्राम सभा को परंपराओं के अनुरूप अधिकार देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ग्राम सभा को लघु खनिज, वन उत्पाद और जल स्रोतों पर वास्तविक नियंत्रण मिलेगा या सरकार का वर्चस्व बना रहेगा। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार जनता के समक्ष शीघ्र पेसा नियमावली जारी करे। प्रेस वार्ता में कई भाजपा नेता उपस्थित

Related posts

धनबाद उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं एआरओ के साथ अग्नि प्रभावित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

admin

एसबीयू में विमान दुर्घटना के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

admin

राजेश कच्छप ने नौ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान की राशि सौंपी

admin

Leave a Comment