झारखण्ड राँची

प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ अशोक मुंडा ने ज्वाइन किया क्युरेस्टा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): प्रख्यात न्यूरोसर्जन एवं गोल्डमेडलिस्ट डॉ अशोक मुंडा अब क्युरेस्टा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं।डॉ अशोक मुंडा इससे पहले सात साल तक राँची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIIMS) में न्यूरोसर्जन के तौर पर मरीजों की सेवा कर चुके हैं। इन्हे मस्तिष्क की सर्जरी मे महारत हासिल है और इन्होंने अभी तक लगभग 5000 से भी जादा मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है जिसमें कई जटिल सर्जरी शामिल है।

डॉ अशोक मुंडा एक अगस्त से दी क्युरेस्टा हॉस्पिटल दीपाटोली और क्युरेस्टा ग्लोबल ए सी एम एस इरबा मे मरीजों की सेवा के लिए उपस्थिति रहेंगे। डॉ अशोक मुंडा के क्युरेस्टा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ज्वाइन करने पर ग्रुप के चेयरमैन अविनाश कुमार ने प्रसन्नता जहीर की और कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश के सबसे बेहतरीन डॉक्टर्स इस ग्रुप के साथ जुड़ कर मरीजों की सेवा कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रख्यात गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ अनिकेत कुमार अग्रवाल भी क्युरेस्टा हॉस्पिटल से जुड़कर मरीजों की सेवा कर रहे हैं।

Related posts

धनबाद के नए एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार लेकर जिले की संभाली कमान

admin

पेटरवार : करंट की चपेट में आने से बैल की मौत

admin

सेक्टर 12 से हटाया गया अनधिकृत निर्माण

admin

Leave a Comment