Uncategorized

प्रदेश भाजपा नेताओं ने नई दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई


राँची : नई दिल्ली में आयोजित ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद झारखंड प्रदेश के भाजपा नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नितिन नबीन के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि नितिन नबीन का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति गहरी समझ और कार्यकर्ताओं से मजबूत संवाद पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा को नई पहचान और नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड नितिन नबीन की जन्मभूमि है, इसलिए प्रदेश के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी जनता का विश्वास मजबूती से हासिल करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, दीपक प्रकाश, संजय सेठ सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

इलुमिनाटी और मोक्ष इवेंट द्वारा “होली ग्रुब 2024” 24 मार्च को “द कार्निवल” में

admin

ईएसएल ने विश्व जल दिवस 2025 पर जल संरक्षण अभियान चला समुदायों को सशक्त बनाया

admin

पिट्स मॉडर्न स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व गौरव के साथ मनाया गया

admin

Leave a Comment