झारखण्ड राँची राजनीति

प्रदेश भाजपा ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी संगठन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नवनियुक्ति पर पदाधिकारियों को प्रदेश भाजपा ने शुभकामनाएँ दी हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी संगठन है। नई राष्ट्रीय टीम के नेतृत्व में पार्टी 2024 में जनता के स्नेह और आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सफल होगी।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड से दो राष्ट्रीय पदाधिकारी को पुनः स्थान देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड का सौभाग्य है कि प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है।

उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित सभी को शुभकामनाएँ दी है।

इस शुभकामनाएं देने वालों पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, अभय कांत प्रसाद, डॉ (प्रो) यदुनाथ पांडेय, रविंद्र राय, सांसद दीपक प्रकाश, पी एन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, जेपी पटेल, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, मिस्त्री सोरेन, मुनेश्वर साहू, शर्मिला रजक, विवेक भवानी सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, सरोज सिंह, अमित सिंह, कुणाल षाडंगी, प्रतुल शाहदेव, अविनेश कुमार सिंह, मिस्फिका हसन अन्य शामिल हैं।

Related posts

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दो छात्रों ने यूपीएससी में सफल होकर बढ़ाया मान, बोले प्राचार्य समरजीत जाना ‐ “यह सफलता जेवीएम के अन्य छात्रों के प्रेरणा का काम करेगी”

Nitesh Verma

दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था को दी चुनौती, अपराधियों ने दीपक सिंह, भोमा सिंह व नरेश नामक युवक को सरेआम मारी गोली

Nitesh Verma

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रशंसनीय: डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

Nitesh Verma

Leave a Comment