कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं करने पर पांच नेताओं ने की थी आत्मदाह का घोषणा

जिनको प्रशासन ने 13 नवंबर की रात में ही कर लिया था गिरफ्तार.

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू के नेतृत्व में पेटरवार+2 हाईस्कूल के मैदान में सेंगेल मांझी परगना मंडवा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी का स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि 15‌ नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीर शहीद बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू खूंटी पहुंच कर देश के 15 करोड़ आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं करने पर चंद्र मोहन मार्डी,कान्हू राम टुडू, बिक्रम हेम्ब्रम पृथ्वी मुर्मू,प्रेमशीला मुर्मू आदि पांच नेताओं ने उसी दिन शाम 4 बजे आत्म दाह का घोषणा किया था। जिनको प्रशासन ने 13 नवंबर को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया। चंद्र मोहन मार्डी ने कहा कि इसी इसी देश की जल, जंगल और जमीन के लिए हमारे महा पुरुष सिदो मुर्मू और बिरसा मुंडा ने बलिदान दिया है। मेरे बलिदान से यदि भारत देश के 15 करोड़ आदिवासियों को अपनी पहचान सरना धर्म कोड मिल जाए तो ये मेरा सौभाग्य होगा। लेकिन समय से पहले ही हमें प्रशासन ने हमें गिरफ्तार कर लिया। मैं संताली को झारखंड में प्रथम राजभाषा बनाने के आन्दोलन में भी जेल जा चुका हूं।आगे भी मैं आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में चल रहे आदिवासी अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ता रहूंगा, जितूंगा।
इस स्वागत कार्यक्रम में सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, बोकारो जोनल हेड आनन्द टुडू, युवा मोर्चा जोनल अध्यक्ष विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, हजारीबाग जिला अध्यक्ष बाहाराम हांसदा, बोकारो जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू, पेटरवार प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार टुडू,विजय मरांडी, उपेन्द्र मुर्मू बहामुनी मुर्मू, विकास मुर्मू आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो के इन चार प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों पर न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई…

Nitesh Verma

बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट, डीडीसी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी कर रहें स्थिति की निगरानी

Nitesh Verma

ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में राज्य के कुल 21 लोगों ने शामिल होकर किया राज्य का प्रतिनिधित्व

Nitesh Verma

Leave a Comment